दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में की बड़ा एक्शन, पूर्व DJB चीफ की 8.8 करोड़ संपत्ति की कुर्क
Delhi Jal Board Scam: मंगलवार कोप्रवर्तन निदेशालय (ED) नेआम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाए है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, विभाग में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक पूर्व मुख्य अभियंता ने अपने सहयोगियों और दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को रिश्वत के दो करोड़ रुपये चुनावी चंदे के रूप में ‘हस्तांतरित’ किए थे। फरवरी मेंईडी नेइसी तरह का आरोपएक प्रेस विज्ञप्ति मेंलगाया था। उसने कहा था कि DJB अनुबंध में भ्रष्टाचार से मिली ‘रिश्वत की राशि’ AAPको चुनावी चंदे के रूप में ‘हस्तांतरित’ की गई।
सीएम को किया गिरफ्तार
जल बोर्ड घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था। लेकिन फिर वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। इस बीच ईडी ने AAPके राष्ट्रीय संयोजक को दिल्ली की अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अब वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। सीएम को ईडी ने 21मार्च को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 1 अप्रैल को कस्टडी पूरी होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
8.8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
AAP पार्टी के खिलाफ आरोप तब लगाया जब मंगलवार को ईडी ने कहा कि उसने DJB के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा, उनकी पत्नी अलका अरोड़ा, उप-ठेकेदार और इंटीग्रल स्क्रू इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल और एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 8.8 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। जनवरी में ईडी ने जगदीश कुमार अरोड़ा और अग्रवाल को गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। हाल में ही संघीय एजेंसी ने अलका अरोड़ा को छोड़कर इन सभी लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply