सिक्किम में तबाही का भयानक मंजर, तलाश अभियान में 30 शव बरामद
Sikkim Flood:सिक्किम में आई बाढ़ ने राज्य में तबाही मचा रखी है। इस बीच खबर सामने आई है कि तलाश अभियान में रेस्क्यू टीम ने 30 शवो को बरामद किया है। वहीं पश्चिम बंगाल में 3 शवों को बरामद किया है। दरअसल तीस्ता नदी में अचानक बादल फटने से आसपास के इलाके जलमग्न हो गए थे। जिसमें 30 सेना के जवान समेत कई लापात हो गए थे। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
सिक्किम के जिलों से 30 शव बरामद
इस बीच अब रेस्क्यू अभियान में 30 लोगों के शव बरामद हुए है। ये शव पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिले से बरामद किए गए है। इन 30 शवों में से 3 भारतीय सैनिकों के है। अभी तलाश अभियान जारी है। राज्य में अभी 100 से ज्यादा लोग लापता है।
वहीं मुख्य सचिव वीबी पाठक ने बताया कि बुधवार तड़के उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद 22 सैन्यकर्मियों समेत 98 लोग लापता हो गए। वहीं, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया कि 18 शव मिले हैं। इनमें से चार की पहचान सेना के जवानों के रूप में की गई है। 26 लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें सिक्किम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply