शिवराज सिंह चौहान करेंगे आदि शंकराचार्य की 108 फीट प्रतिमा का अनावरण, देशभर के साधु संत होंगे शामिल
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को राज्य के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री 21सितंबर को ओंकारेश्वर में हिंदू संत आदि शंकराचार्य की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।यह प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे सुरम्य मांधाता पहाड़ी के ऊपर है। ये प्रतिमा 108 फुट ऊंची है।
आठवीं शताब्दी के दार्शनिक व हिंदू धर्म में प्रतिष्ठित शंकराचार्य की इस ऊंची प्रतिमा का नाम एकात्मता की प्रतिमा रखा गया है। ओंकारेश्वर में सुबह 10:30 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमें देश भर से आए साधु संत विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का अनावरण कराएंगे।
बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल
स्टैच्यू ऑफ वननेस के अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनता भी देख पाएगी। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के समय वैदिक यज्ञ अनुष्ठान भी होगा। इस प्रतिमा का अनावरण पहले 18 सितंबर को होने वाला था लेकिन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कार्यक्रम को 21 सितंबर को पुनर्निर्धारित किया गया।
शंकराचार्य की विरासत को करेगा प्रदर्शित
एक अधिकारी ने बताया कि आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) के मार्गदर्शन में प्रतिमा को तैयार किया गया है और एकात्मता की प्रतिमा आदि शंकराचार्य की विरासत और उनकी गहन शिक्षाओं को प्रदर्शित करती है।अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह सांस्कृतिक परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुप्रतीक्षित दृष्टिकोण - 'वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया एक परिवार है) को पूरा करेगी। इस 108 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ, मध्य प्रदेश सभी धर्मों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करेगा।''
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply