आखिरकार 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे, जानें इसके पीछे की वजह
Christmas Day 2023: साल के आखिरी महीने के पांच दिन पहले क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। यह भारत समेत दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन यीसू मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते है। साथ ही चर्च में जाकर प्रार्थना करते है। बच्चों को इस दिन सांता का इंतजार रहता है ताकि वह आए और उनकों गिफ्ट जेकर जाएं। लेकिन 25 दिसंबर को ही क्य़ों क्रिसमस डे मनाया जाता है?चलिए आपको बताते है।
25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे
दरअसल यीशु मसीह का जन्म एक मरियम के घर हुआ था। कहा जाता है कि एक रात मरियम के सपने मं भगवान आए और पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी कर दी। वहीं सपने के बाद मरियम गर्भवती हुआ। लेकिन गर्भावस्था के दौरान उनको बेथलहम में रहना पड़ा। एक दिन जब देर रात हो गई तो मरियम को रहने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं मिली। ऐसे में उन्हें एक ऐसी जगह रुकना पड़ा जहां लोग पशुपालन करते थे. अगले ही दिन 25 दिसंबर को मैरी ने ईसा मसीह को जन्म दिया।
भगवान ने सपने में आकर की थी भविष्णवाणी
ईसा मसीह के जन्म स्थान से कुछ दूरी पर कुछ चरवाहे भेड़ें चरा रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि भगवान स्वयं देवदूत के रूप में वहां आए और चरवाहों से कहा कि इस शहर में एक उद्धारकर्ता का जन्म हुआ है, वह स्वयं प्रभु यीशु हैं। देवदूत की बात पर विश्वास करके चरवाहे बच्चे को देखने गए।
देखते ही देखते बच्चे को देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों का मानना था कि यीशु ईश्वर के पुत्र थे और वह कल्याण के लिए धरती पर आये थे। यह भी माना जाता है कि प्रभु ईसा मसीह ने ईसाई धर्म की स्थापना की थी। यही कारण है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
Leave a Reply