दिल्ली पुलिस के सख्त रवैए पर राहुल गांधी का ट्वीट, 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!’
Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के खिलाफ आज दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि महिला सम्मान महापंचायत के लिए आज पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने पहुंचने का ऐलान किया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया।
इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया है। इसी बीच कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!'वहीं पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं।
प्रियंका गांधी ने लिखा कि उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है, पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।'
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply