Neville Roy Singham: आखिर कौन हैं नेविल रॉय सिंघम, जो भारत में फैला रहा चीन का प्रोपेंडा
Know About Neville Roh Singham:एक नाम जो इन दिनों काफी चर्चाओं में आ रहा है वो नाम नेविल रॉय सिंघम का है। नेविल रॉय सिंघम का नाम चीनी फंडिंग और प्रोपेगंडा फैलाने के आरोपों में सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल,अमेरिका के बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने चीन से जुड़ी कंपनियों की फंडिंग को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अमेरिका के करोड़पति नेविल रॉय सिंघम का नाम भी सामने आया था। इस रिपोर्ट में भारतीय न्यूज वेबसाइट न्यूज़क्लिक को फंडिग मिलने का जिक्र है।
रिपोर्ट में किया गया दावा
न्यूयॉर्क टाइम्सकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि न्यूज़क्लिक एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा था, जिसे कथित तौर पर भारत में चीनी प्रचार फैलाने के लिए नेविल रॉय सिंघम से फंडिंग मिली थी। जिसके बाद पोर्टल में चीनी सरकार की खबरों को अलग तरह से पेश किया गया। ये रिपोर्ट आने के बाद संसद में भाजपा ने कांग्रेस पर देशविरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर कांग्रेस ने चीन का साथ देने का काम किया।
अनुराग ठाकुर ने बोला हमला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा,‘मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि कांग्रेस का हाथ 'न्यूजक्लिक' के साथ, 'न्यूजक्लिक' के ऊपर चीन का हाथ। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और बताना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा कैसे लिया गया और इसका इस्तेमाल कहां किया गया। उन्हें इस बात के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए कि चीन न्यूज़क्लिक को फंड देता है तो उन्होंने उसका समर्थन क्यों किया। उन्हें देश को बताना चाहिए कि फंडिंग करने वाले लोग कौन हैं और ऐसी क्या मजबूरी थी कि कांग्रेस 'न्यूज़क्लिक' के साथ खड़ी दिखी’
कौन हैं नेविल रॉय सिंघम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेविल रॉय सिंघम वामपंथी अकादमिक आर्चीबाल्ड सिंघम के बेटे हैं।सिंघम के पिता का जन्म बर्मा में हुआ था और उन्होंने न्यूयॉर्क के सिटी यूनिवर्सिटी के ब्रुकलिन कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर के तौर पर काम किया। जिसके बाद 1991में उनका निधन हो गया।
न्यूयार्क टाइम्स ने लगाए गंभीर आरोप
नेविल सिंघम शिकागो स्थित सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी थॉटवर्क्स के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने 1993से 2017तक लगभग 24सालों तक कंपनी में काम किया, इसके बाद उन्होंने इसे बेच दिया। नेविल ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। नेविल ने 2016में पूर्व डेमोक्रेटिक राजनीतिक सलाहकार और कोड पिंक के को-फाउंडर जोडी इवांस से शादी की थी। न्यूयार्क टाइम्स ने आरोप लगाया कि कोडपिंक, जो कभी चीन का कट्टर आलोचक था, अब उसके रुख में अचानक बदलाव देखने को मिला है। इसे सिंघम के फंडिंग नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply