Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Mumbai Rains: मुंबई में हाल ही में हुई भारी बारिश ने शहर को कई तरह से प्रभावित किया है। बीते बुधवार को शाम से शुरू हुई बारिश ने केवल पांच घंटों में 200मिमी से अधिक बारिश हुई। जिसके जन जीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को शहर में जलभराव, ट्रैफिक जाम, और सार्वजनिक परिवहन में भारी असुविधा हुई। साथ ही चार लोगों की मौत की भी खबरें आई हैं। इस मौसमी प्रकोप के कारण, मुंबई महानगर पालिका (BMC) और ठाणे नगर निगम (TMC) ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं या रोक दी गईं हैं, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा या उन्हें रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
लोगों से की गई अपील
इस स्थिति में, नागरिकों से सलाह दी जा रही है कि वे अगर जरूरी नहीं हो तो घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें। मुंबई में ऐसी बारिश की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, जो शहर की बुनियादी ढांचे की कमजोरियों को उजागर करती हैं, खासकर जल निकास प्रणाली की।
Leave a Reply