Monsoon Arrival: मानसून का इंतजार हुआ खत्म, इन राज्यों में जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। उसके बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के अंत तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली का मौसम सुहाना रहने वाला है।
आईएमडी का कहना है कि मानसून अगले 3-4दिन में गुजरात, मध्यप्रदेश के बचे कुछ स्थानों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में दस्तक देगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून जल्द राहत दे सकता है। साथ ही 25 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार है। वही गुजरात के तटीय इलाके, महाराष्ट्र के तटीय से और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कैसा होगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी का कहना है कि सोमवार के दिन बादल छाएं रह सकते हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा भी चल सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 39 और 30 डिग्री तक रेस सकेगा,जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम साफ होने के कारण प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है। हवा में मौजूद दूषित कणों में बी कमी देखी गई है। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि रविवार को दिल्ली का एवरे एयर क्वालिटी सूचकांक 148 अंक रहा था। हवा का ये लेवल मध्यम श्रेणी में आता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply