रूस के दागिस्तान में हुआ बड़ा आतंकी हमला, पुलिसकर्मियों समेत 15 से ज्यादा नागरिकों की मौत, 25 घायल

Russia Church Attack: रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत दागिस्तान में आतंकियों नें एक सिनेगॉग, दो चर्च और एक पुलिस स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इन हमलों में करीब 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और कई नागरिक की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में चार आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो चूके हैं।
इस हमले को लेकर रूसी गृह मंत्रालय का कहना है कि कुछ “अज्ञात लोगों ने ऑटोमैटिक हथियारों से एक सिनेगॉग, चर्च और पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी की। चर्च में मारे गए लोगों में पादरी भी शामिल थे। सीएनएन ने दागिस्तान पब्लिक मॉनीटरिंग कमिशन के अध्यक्ष शमील खादुलेव के कहा “मुझे मिली जानकारी के मुताबिक, पादरी निकोले की डर्बेंट की चर्च में हत्या कर दी गई। आतंकियों ने उनका गला काट दिया। वो करीब 65 साल के थे और काफी बीमार रहते थे।
दागिस्तान के प्रमुख ने कही ये बात
गौरतलब है कि हमले के बाद संदिग्ध एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गया और पुलिस कर्मी फिलहाल उसकी तलाश में जुटी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावरो पर भी गोलियां चलाई गईं और दो आतंकी मारे गए। इसके अलावा दागिस्तान गणराज्य के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव का कहना है कि “कुछ अज्ञात लोगों ने सामाजिक स्थितिको बिगाड़ने का प्रयास किया है। पुलिस अधिकारियों ने जब उसका रास्ता रोका तब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई थी।
एक्शन में रूसी सेना
इस हमले के बाद रूसी कमांडो एक्शन में है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने चर्च पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि, अभी तक इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हमले के बाद रूसी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया है। आंतिकयों की तलाश की जा रही है। शहर से सभी रास्ते बंद कर दिए गए है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply