Lok Sabha Election 2024: कौन है एनी राजा? जिसे चुनावी मैदान में CPI ने उतारा राहुल गांधी के खिलाफ
Lok Sabha Election 2024: केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे में दूसरे सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीआई ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चार महत्वपूर्ण सीटों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को महत्वपूर्ण वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं।
दरअसल, एनी राजा सीपीआई के महासचिव डी राजा की पत्नी हैं और भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन की महासचिव हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,एनी राजा कन्नूर के इरिट्टी की रहने वाली हैं और उनका जन्म वामपंथी पृष्ठभूमि वाले एक ईसाई परिवार में हुआ था। एनी राजा स्कूल के दिनों में ही सीपीआई ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन में सदस्य के रूप में जुड़ गई थीं। इसके बाद वो 22साल की उम्र में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन में शामिल हो गईं।
एनी राजा से राहुल को मिलेगी चुनौती
फिलहाल कांग्रेस के शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं और राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं ऐसे में अगर राहुल गांधी वायनाड से लड़ते हैं तो उन्हें सीपीआई महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा से चुनौती मिलेगी। एनी ने पहले कहा भी था कि वो वायनाड से पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। एनी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी कहीं और जाने का विकल्प चुनते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं।
गठबंधन पर नहीं बनी बात
दरअसल, सीपीएम के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत तो हुई थी लेकिन फिर सीट बंटवारें को लेकर पेंच फंस गया जिसके चलते अंत में गठबंधन की सारी संभावनाएं खत्म हो गई। गौरतलब है कि टिकटों की यह घोषणा पार्टी के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है। बिनॉय विश्वम ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार त्रिशुर और पार्टी की युवा शाखा AIYF के नेता सी ए अरुणकुमार को मवेलिककारा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply