Beauty Tips: नींबू को इन चीजों में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे होंगे दूर, बस ऐसे करें इस्तेमाल
Skin Care Tips: सबकी रसोई में मिलने वाला नींबू बहुत खास है। कई गुणों से भरपूर नींबू चटनी में खटास बढ़ाता है तो सब्जियों की ग्रेवी में मसाले को बैलेंस कर सकता है। नींबू की कुछ बूंदें से चावल खिले-खिले बनते हैं। चो वहीं, नींबू पानी पीने से गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
कई लोग अच्छी हेल्थ, लाइफस्टाइल और फिट रहने के लिए सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करते है। नींबू की मदद से मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से नींबू हमारी सेहत से लेकर त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद रहता है।
नींबू का सेवन तो त्वचा के लिए फायदेमंद रहता ही है, इसके अलावा नींबू का स्किन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए नींबू आपके काम आ सकता है। नींबू के इस्तेमाल से पिंपल्स-एक्ने और उसके दाग-धब्बों को भी खत्म करता है। वहीं, नींबू को इन चीजों में मिलाकर लगाने से दाग-धब्बों से निजात पाने के साथ चमकदार चेहरा भी पाया जा सकता है।
नींबू और टमाटर का रस
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने और ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर और नींबू दोनों ही इनग्रेडिएंट काफी असरदार हैं। इसके लिए आप फेस पैक भी बना सकते है। फेस पैक बनाने के लिए टमाटर की प्यूरी बनाई जा सकती है और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाएं। इसके अलावा टमाटर के रस निकाल में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते है।
बेसन और नींबू का फेस पैक
पुराने समय से ही ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेसन में एक्सफोलिएटर का काम करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। इसके लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी, शहद, नींबू की कुछ बूंदे और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर कम से कम 20 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें।
दही और नींबू
दही बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए दही में नींबू के रस की कुछ बूंद मिलाएं। अब इसका थिन पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद त्वचा को साधे पानी से धो लें। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।
शहद और नींबू लगाएं
ग्लोइंग स्किन के लिए शहद भी एक अच्छा विकल्प है। शहद को नींबू के साथ लगाने से कई फायदे मिलते है। इसके लिए आधे चम्मच शहद में कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 5-7 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपयोग को दिन में 2 बार भी लगा सकती है।
इस बात का रखें ध्यान
चेहरे पर नींबू का ये नुस्खा आजमा से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, इसलिए इसे सीधे तौर पर चेहरे पर न लगाएं। क्योंकि ऐसा करने से कुछ लोगों को एलर्जी, रेडनेस, खुजली और जलन हो सकती है। इसलिए जब भी नींबू का यूज करें तो उसके रस में शहद, पानी, दही या फिर एलोवेरा मिला लें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply