झारखंड के हजारीबाग में NTPC के डीजीएम की गोली मारकर हत्या, प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में NTPC कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और मामले की जांच में जुट गई।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास का है। यहां आज शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे जिले के डीजीएम कुमार गौरव अपने कार्यालय जाने के लिए अपने घर से निकले थे। लेकिन इस दौरान बाइक से आ रहे कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी के आगे आकर उन्हें दिनदहाड़े गोली मारकर वहां से फरार हो गए।
गोली लगने के बाद कुमार गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, उनके पीठ पर गोली लगी थी।
प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल
हजारीबाग जिले के एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हजारीबाग के बड़कागांव व केरेडारी क्षेत्र में NTPC के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में तैनात थे। बता दें, कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे।
NTPC संगठन के अध्यक्ष ने क्या कहा?
डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या मामले में NTPC संगठन के अध्यक्ष ने कहा 'मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। बस इतना पता चला है कि कुमार गौरव की गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।' उन्होंने आगे कहा कि वह सरकार से अपील करता हूं कि वो उनके बच्चों की पढ़ाई और नौकरी के लिए कुछ करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply