Indian Plane Crash: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ भारतीय विमान! DGCA ने कहा- इंडियन रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट नहीं
Indian Plane Crash: मॉस्को जा रहा एक भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगानी मीडिया ने यह जानकारी दी है। अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजी गई है।
हालांकि, इस मामले पर MoCA और DGCA सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि अभी तक किसी भी निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक चार्टर विमान है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है। अभी तक आधिकारिक सूत्रों ने इस हादसे से हुए नुकसान और इसके होने की वजह के बारे में कुछ नहीं कहा है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय पंजीकृत नहीं है
हालांकि, विमान हादसे को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। यह कोई विदेशी विमान हो सकता है। हालांकि, अफगान मीडिया ने दावा किया था कि एक भारतीय यात्री विमान अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने बताया कि विमान उत्तरी बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार, MoCA और DGCA ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में पंजीकृत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि विमान रूस में पंजीकृत है। किसी भी भारतीय एयरलाइन के पास रूसी पंजीकृत विमान नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply