CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा दावा, गुजरात-उत्तराखंड के बाद असम में लागू होगा ये बड़ा कानून
Uniform Civil Code in Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC)लागू की जाएगी। CMसरमा ने कहा कि हम उत्तराखंड और गुजरात की तरह यूसीसी लाएंगे। असम के समान नागरिक संहिता में और भी नियम होंगे और हम उन राज्यों के यूसीसी बिल के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता भी लाएंगे।
उन्होंने आगे कहा, मैं उत्तराखंड के यूसीसी बिल को देखने का इंतजार कर रहा हूं।' असम में जनजातीय समुदाय को यूसीसी के दायरे से छूट दी जाएगी। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश BJPकार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम ऐसा राज्य बनेगा जो समान नागरिक संहिता लागू करेगा।
शीतकालीन सत्र में उठा था ये मुद्दा
गौरतलब है कि देश में समान नागरिक संहिता को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दावा किया है कि समान नागरिक संहिता की महत्ता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विधि आयोग इससे जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन कर रहा है। BJPके राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने 8 दिसंबर 2023 को शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाया था।इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BJPसांसद यादव को पत्र लिखकर उनके सुझावों के लिए धन्यवाद दिया था।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने पत्र में समान नागरिक संहिता के संबंध में सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए आगे कहा था कि इस संबंध में, यह ध्यान दिया जा सकता है कि विषय वस्तु के महत्व और इसमें शामिल संवेदनशीलता को देखते हुए, विभिन्न समुदायों को संचालित करने वाले विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के प्रावधानों के गहन अध्ययन की आवश्यकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply