पीटर नवारो के बयान पर भारत का पलटवार, विदेश मंत्रालय ने उनके दावों को किया खारिज

India US Relations: भारत ने शुक्रवार, 5 सितंबर को अमेरिका के व्हाइट हाउस ट्रेड के सलाहकार पीटर नवारो के बयानों को खारिज किया। विदेश मंत्रालय (MEA) पलटवार करते हुए कहा कि नवारो के बयान न केवल गलत हैं, बल्कि भ्रामक भी हैं। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीटर नवारो को अपना निशाना बनया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते गहरे हैं और इन्हें भ्रामक बयानों से प्रभावित नहीं किया जा सकता।
भारत और अमेरिका हमेशा मजबूत रहा- जायसवाल
जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत रिश्तों और हितों पर आधारित है। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देशों का रिश्ता कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरा है, लेकिन हमेशा मजबूत रहा है। भारत चाहता है कि यह साझेदारी आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ती रहे। उन्होंने एच-1बी वीजा के मामले को लेकर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गतिशीलता साझेदारी इस रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यूक्रेन संघर्ष पर बोले जायसवाल
विदेश मंत्रालय की और से कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने क्वाड को साझा हितों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया और कहा कि इसका अगला शिखर सम्मेलन सदस्य देशों के बीच राजनयिक परामर्श के बाद तय होगा। यूक्रेन संघर्ष पर जायसवाल ने शांति प्रयासों का स्वागत किया और कहा कि भारत चाहता है कि सभी पक्ष रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ें। उन्होंने दोहराया कि भारत का रुख स्पष्ट है। संघर्ष का जल्द अंत हो और यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित हो।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply