Punjab: संदिग्ध हालत में मिला पंजाब के DSP का शव, अर्जुन अवॉर्ड से किया गया था सम्मानित
Punjab Sangrur DSP Dalbir Singh Dead: पंजाब के जालंधर में संगरूर में तैनात DSPका शव मिलने से हड़कंप मच गया। DSPदलबीर सिंह का शव सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले DSPदलबीर का जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली भी चलायी,लेकिन अगले दिन उन्होंने गांव वालों से सुलह कर ली थी।
ADCPबलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि किसी ने हमें फोन कर सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी का शव पड़ा है। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव DSPदलबीर का है। जो संगरूर में तैनात थे। उनके सिर पर भी चोट लगी थी। पंजाब पुलिस पहले इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में DSPकी गर्दन में गोली फंसी पाई गई। घटना के बाद से DSPकी सर्विस पिस्टल भी गायब है।
CCTVफुटेज खंगाल रही पुलिस
DSPके दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी के बाद वह DSPको बस स्टैंड के पीछे छोड़ गए थे। घटना के वक्त DSPके साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे। पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास के CCTVफुटेज खंगाल रही है। मामले में DSPके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि DSPकी मौत से जुड़ा कोई सुराग मिल सके।
मृतक DSPके भाई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमें सूचना दी कि दलबीर का शव मिला है। उनके सिर में चोट लगी है। यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आपको बता दें, दलबीर सिंह एक मशहूर वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Leave a Reply