Atal Setu: PM मोदी भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का किया उद्घाटन, अब 15 मिनट में होगा 2 घंटे का सफर
PM Modi Inaugurates Atal Setu:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल‘अटल सेतु’का उद्घाटन किया। साथ ही राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का भी अनावरण किया। अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा 'अटल सेतु', लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) का नाम अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु' रखा गया है। PM मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।
20 हजार करोड़ में बनकर तैयार हुआ समुद्र सेतु
इस समुद्री पुल को बनाने में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके खुलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास हो सकेगा। यह समुद्री पुल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-गोवा राजमार्ग और नवी मुंबई के प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा होगा। महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाला यह समुद्री पुल छह लेन का है। इस पुल का 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है।
क्या है ट्रांस हार्बर लिंक की खासियत?
यह पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190CCTV कैमरों से लैस है। यह पूल JNPT के करीब है, जिससे बड़े मालवाहक जहाजों की आवाजाही बाधित न हो,इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नीचे से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज गुजर सकता है।
देश के सबसे लंबे अटल ब्रिज पर एक तरफ से 250 रुपये टोल वसूला जाएगा। समुद्र के जिस हिस्से में यह पूल बनाया गया है, वहां राजहंस पक्षी (Flamingo) हर सर्दियों में आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुल के किनारे साउंड बैरियर लगाया गया है। साथ ही इसे बनाते समय ध्वनि प्रदूषण को कम करने का भी ध्यान रखा गया। MMRDA का दावा है कि पिछले साल राजहंस की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।
यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यू बैरियर लगाया गया है कि कोई भी (BARC) इस पुल से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की तस्वीरें या वीडियो न ले। इसके अलावा ऐसी लाइटें लगाई गई हैं जो सिर्फ पुल पर ही गिरती हैं और समुद्री जीवों को नुकसान नहीं पहुंचातीं।मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर प्रतिदिन 70,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होने की उम्मीद है।
Leave a Reply