‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए PM मोदी ने DRDO को दी बधाई, अग्नि-5 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
PM Modi Congratulated DRDO:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए DRDO को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है, मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण।"
2022 में भी भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। फिर इसने 5500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य को नष्ट कर दिया। इस मिसाइल को DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। मुद्दा ये नहीं है कि इसकी रेंज कितनी है, चीन और कई देशों को डर है कि उनका पूरा इलाका इस मिसाइल की जद में आ रहा है।
ये है अग्नि-V की खासियत
अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है। यह 17.5 मीटर लंबा है। इसका व्यास 2 मीटर यानि 6.7 फीट है। इस पर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन चरण वाले रॉकेट बूस्टर हैं जो ठोस ईंधन पर उड़ते हैं। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना अधिक है। यानी यह एक सेकंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
अग्नि-5 मिसाइल (अग्नि-V) 29,401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है। यह रिंग लेजर जायरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम से लैस है। अग्नि-5 मिसाइल लक्ष्य पर सटीकता से हमला करती है। अगर लक्ष्य अपनी जगह से 10 से 80 मीटर भी दूर चला जाए तो उससे बचना मुश्किल होता है।
Leave a Reply