Haryana: सभी 10 लोकसभा सीटों पर गठबंधन जीत हासिल करेगा -डॉ. सुशील गुप्ता
Haryana News: आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने आगामी चुनाव में प्रचार और रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कुमारी सैलेजा से मिले।
‘सभी 10 सीटें जीतने की रणनीति पर चर्चा हुई’
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की सभी नेताओं से सकारात्मक माहौल में इंडिया गठबंधन की सभी 10लोकसभा सीटों जीतने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। "इंडिया" गठबंधन बीजेपी को सत्ता से हटाने का काम करेगा। जनता इंडिया गठबंधन का चुनाव लड़ेगी। आज देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हमारे लिए देश और संविधान पहले है।
‘हमारा गठबंधन हरियाणा में बहुत मजबूत’
उन्होंने कहा हमारा गठबंधन हरियाणा में बहुत मजबूत है। मैंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में “इंडिया” गठबंधन की मज़बूत स्थिति के विषय में भी उन्हें सूचित किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को लेकर और बाकी हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों में "इंडिया" गठबंधन की जीत को लेकर पुरजोर मेहनत करने और एकजुट होकर बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने की बात कही है।
‘मिशन मोड में चुनाव प्रचार शुरू’
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सफलता को लेकर सभी नेताओं ने संकल्प लिया है। जल्द ही मिशन मोड में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। किस तरीके से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी इसको लेकर हमारी बातचीत हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply