IMD Alert: मई महीने में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड! मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
IMD Alert:देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। जहां राज्यों में बारिश से राहत मिली है तो वहीं कई राज्यों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने एडवाइजरी करते हुए कहा था की गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है और इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था।
दरअसल बीते दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चल रही है। मौसम विभाग ने इस माह की शुरुआत में मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा था, उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहेगा। इस समय के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की उम्मीद जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल, आंध्र प्रदेश के कई हिस्से और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। मध्य और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
कब होता है हीटवेव अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) कि माने तो जब अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री और सामान्य से कम से कम 45 डिग्री हो तो हीट वेव घोषित किया जाता है।
किन किन राज्यों में जारी किया गया है हीटवेव अलर्ट
गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply