‘उनका मानसिक स्वस्थ ठीक नहीं’, नीतीश कुमार के पलटी मारने पर फूटा विपक्ष का गुस्सा
Bihar Political Crisis: बिहार में इस वक्त सियासी तूफान आया हुआ है। नीतीश कुमार का महागठबंधन से मोहभंग हो गया है उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है अब वो कुछ घंटों बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। वहीं नीतीश कुमार के NDA में शामिल पर विपक्ष ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,जब हमारी बात तेजस्वी और लालू जी से बात हुए तो उन्होंने बताया कि नीतीश जी महागठबंधन से जा सकते हैं। इसलिए हमको और आपको मिल कर लड़ना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं।
‘आज वह सच हो गया’
अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता, लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
संजय राउत ने भी बोला हमला
वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने भी नीतीश कुमार की आलोचना की है और कहा है इंडिया दल की स्थिति उत्तम है, ममता बनर्जी अभी बाहर नहीं हुई हैं, आम आदमी पार्टी भी अलग नहीं हुई है। सिर्फ नीतीश कुमार का यह खेल चलता रहता है। उनका मानसिक स्वस्थ ठीक नहीं है, हम उन्हें काफी समय से करीब से जानते हैं। वह बीते कुछ दिनों से बीमार है, इसके कुछ व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। नीतीश कुमार के हमसे दूर जाने से बिहार की राजनीति पर कोई फर्क पड़ेगा मुझे ऐसा नहीं लगता। कांग्रेस, तेजस्वी यादव और अन्य छोटे दलों का साथ है। आम आदमी की बात करने तो दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच सहमति बन चुकी है जल्दी इसकी घोषणा की जायेगी। पंजाब की स्थिति अलग है जैसे केरल और बंगाल में है।
Leave a Reply