Health Tips: हार्ट अटैक के हो चुके हैं शिकार? अब ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल
Health Tips: कोरोना के बाद हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं। किसी को जिम करने वक्त तो किसी को डांस करते वक्त तो किसी को टहलते टहलते हार्ट अटैक आ गया। कहा जाता है कि एक बार हार्ट अटैक आने के बाद दूसरी बार भी हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है। इस स्थिति में खानपान का विशेष ध्यान रखने को कहा है ऐसे में आज हम आपको बताएंगे हार्ट अटैक आने के बाद क्या क्या चीजें अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए।
फल-सब्जियों का उपयोग
फल और हरी सब्जियां तो सेहत के लिए वरदान मानी जाती हैं। ये हार्ट अटैक आने के बाद भी काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। वहीं फलों के जूस के बजाय फल खाना चाहिए इसके साथ ही सब्जियों को कम तेल में बनाना चाहिए।
साबुत अनाज का उपयोग
हार्ट के पेशेंट्स को खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। जिसके लिए साबुत अनाज काफी फायदेमंद होता है। साबुत अनाज शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में कारगर होता है इसके साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। साबुत अनाज के तौर पर आप ओट्स, जौ, ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं।
नट्स का उपयोग
दिल की सेहत के लिअ नट्स भी काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। रोजाना एक मुट्ठी नट्स को खाना चाहिए। कई शोध में इसकी पुष्टी भी हो चुकी है।
लीन मीट और सी फूड का उपयोग
लीन मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। फिश का सेवन भी किया जा सकता है। दोनों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। इनके अलावा वेजिटेरियन अंडा, योगर्ट, चीज, टोफू, सोया मिल्क, बीन्स, काबुली चना, काजू, बादाम और अखरोट को आहार को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Leave a Reply