किसान आंदोलन को लेकर रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- सरकार किसानों के हित में काम कर रही है
चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला एक निजी कार्यक्रम में यमुनानगर पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एमएससी पर गारंटी नहीं दे सकती उसकी वजह भी बताई। रणजीत चौटाला ने हरियाणा की जेलों में सुधारीकरण और हरियाणा के बजट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला अर्जुन नगर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रणजीत चौटाला पत्रकारों से मुक्ती हुए उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। सरकार और किसानों के बीच कहीं दूर की वार्ता हो चुकी है और हमें उम्मीद है जल्द ही इसका समाधान निकलेगा। इस दौरान रणजीत चौटाला ने MSP गारंटी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार MSP पर गारंटी नहीं दे सकती उसकी कई वजह है। अगर सरकार MSP पर गारंटी देती है तो इससे आर्थिक तौर पर बोझ बढ़ेगा। रणजीत चौटाला ने हरियाणा का 23 फरवरी को आने वाले बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
एक विकास से भरपूर बजट पेश किया जाएगा- मनोहर लाल
रणजीत चौटाला ने कहा कि पिछले 9साल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बेहतर बजट पेश कर रहे हैं।इस बार भी एक विकास से भरपूर बजट पेश किया जाएगा। यह बजट आम जनता, व्यापारी, मजदूर और किसानों के हित में होगा। रणजीत चौटाला ने हरियाणा में जेल के सुधारीकरण को लेकर भी टिप्पणी की। रणजीत चौटाला ने कहा कि जेलों में लगातार सुधार किया जा रहे हैं और अब जेल में पेट्रोल पंप भी खोले जाएंगे जिससे सरकार को भी फायदा होगा और कैदियों को भी काम मिल जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply