कृषि मंत्री दलाल का UP के किसान नेताओं पर तंज, कहा- मलिकों को हरियाणा न आने दें, जरूरत पड़ने पर हम खुद ही बुला लेंगे
हिसार: हरियाणा के हिसार में भाजपा की रैली के दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यूपी के जाट नेताओं को घेरा। जेपी दलाल ने हरियाणा में किसान आंदोलन को हवा देने पर इन नेताओं पर खूब तंज कसे। साथ ही अनुरोध किया कि इनकी खातिरदारी मुजफ्फरनगर में ही किया करें।
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के तीन किसानों को पद्मश्री मिला है। केंद्रीय मंत्री से कहा कि हमारी एक समस्या है। दूसरे प्रदेशों के स्वयंभू किसान नेता हमारी भूमि को रणभूमि बनाते हैं। एक साल तक दिल्ली के बॉर्डर घेरे रखे। हमारी प्रगति में बाधा डाली।
उन्होंने कहा कि बालयान साहिब आप हमारे हरियाणा के बटेऊ हैं। आपका हमारे साथ रिश्ता है। पहले यशपाल मलिक, फिर सत्यपाल मलिक और टिकैत भेज दिया। उन्हें यूपी में रोकें। हमारा भाईचारा खराब न करें। हम अपने आप में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि हमें यूपी की मदद की जरूरत होगी तो आपको बता देंगे। कभी हरियाणा के किसी टोल पर बैठ जाते हैं। इनकी खातिरदारी करवानी है वहीं पर ही भेज दिया करेंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुजफ्फरनग में रोका करें।
Leave a Reply