Haryana: किसानों को तुरंत ओलावृष्टि का मुआवजा दे सरकार -अनुराग ढांडा
Haryana: AAPके सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिसार में AAPके नए चैप्टर की शुरूआत हो चुकी है। जैसे जैसे पार्टी का विस्तार होता है वैसे वैसे जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के कार्यालय खुलते जाते हैं। उन्होंने कहा कि AAPहरियाणा में तेजी से विस्तार कर रही है ये उसकी पहचान है।
‘सरकार किसानों को मुआवजा जारी करे’
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार बिना गिरदावरी किए ही किसानों को मुआवजा राशि जारी करे। प्रदेश में सरसों की फसल पककर कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। वहीं गेहूं की फसल में बालियां आ चुकी हैं। किसानों ने 4महीने से गेहूं और सरसों की फसल को दिन-रात कड़ी मेहनत करके सींचा है। इस बेमौसमी बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों और सब्जियों का बहुत नुकसान किया है।
उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से बर्बाद फसल खेतों में बिछी पड़ी है। किसान की उम्मीदें रबी की फसल पर ही टिकी होती हैं क्योंकि खरीफ की फसल से तो खर्चा भी मुश्किल से निकलता है। इस कारण किसानों को फसल नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 29फरवरी तक 29हजार पदों के नतीजों का वादा एक बार फिर जुमला साबित हुआ। विधानसभा के पटल पर बोली गई बात भी झूठी निकली। प्रदेश की जनता चुनावों में मुख्यमंत्री के झूठे वादों का बदला लेने का काम करेगी।
‘इंडिया गठबंधन से भाजपा के हाथ पैर फूल गए’
उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है भाजपा के हाथ पैर फूल गए हैं। इन्होंने कल 195सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, लेकिन हरियाणा की एक भी सीट पर घोषणा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसलिए पीएम मोदी चाहते थे कि किसी भी क़ीमत पर इंडिया गठबंधन नहीं होना चाहिए और ईडी व सीबीआई से धमकियां दिलवाते थे। लेकिन AAPके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश को ध्यान में रखकर और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर इंडिया गठबंधन से जुड़ना तय किया। ये उसी का परिणाम है कि आज के दिन में हरियाणा में इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply