Sonipat Crime: सोनीपत में खूनी वारदात, एक युवक को लगी गोलियां, दूसरे के साथ मारपीट
Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत में खूनी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को शाम के समय रामलीला मैदान के पीछे खेतों में दिनदहाड़े गोलियां चली। जिसमें एक युवक दीपक को गोलियां लगी। वहीं दूसरे युवक नीरज को साथ मार पीट की गई है। घायलों को सिविल अस्पताल से रेफर किया गया है और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। मौके पर एफएसएलटीम और स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची है।
सोनीपत के कामी रोड पर रामलीला मैदान के पीछे खेतों में गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दीपांशु नाम के एक युवक ने दीपक पर गोली चलाई है और वहीं नीरज को भी मारपीट से चोट लगी है। दीपक के छाती में गोली लगने के कारण नागरिक अस्पताल भेजा गया और जहां स्थिति गंभीर होते हुए रेफर कर दिया गया। एक निजी अस्पताल में दीपक का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल दीपक गांव शेखपुरा का रहने वाला है। वहीं जठेड़ी गांव का रहने वाला नीरज इन दोनों सोनीपत के पटेल नगर में रहता है। उसका भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक के एक शख्स को गोली लगी है।
पुलिस की 2 टीमों का गठन
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विजय ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। जिसका नाम दीपांशु बताया गया है और घायल का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची है। वारदात वाली जगह से तथ्य जुटा लिए गए हैं। आरोपी को तलाश करने के मकसद को लेकर 2 पुलिस टीमों का गठन भी कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी और गोली चलाने के पीछे क्या वजह रही है यह भी पता लगाया जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply