Haryana Assembly Elections 2024: ‘हरियाणा में कांग्रेस की सरकार लाने का काम करेंगे’ भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा
Haryana Assembly Elections 2024:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की शाहाबाद विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण काला के पक्ष में वोट की अपील की। जन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है कि प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करते हुए हरियाणा में कांग्रेस की सरकार लाने का काम करेंगे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए हर वर्ग को लुभावने वादे किए थे। किसानों क्या दुगनी करने का वादा किया था लेकिन आज डीजल पेट्रोल और कीटनाशक दवाइयां के दाम कहां से कहां पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के किसी की भी वर्ग के लिए कोई जनकल्याणकारी फैसला नहीं लिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग पर लाठियां भांजने का काम किया।
देश छोड़ रहे हैं युवा- भूपेंद्र हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि आज युवा देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहा है। प्रदेश में नशा और अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। रोजगार न होने के कारण अपराध जैसे दुनिया की ओर बढ़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार पक्का मन बना लिया है। अब भाजपा को प्रदेश बाहर करने का काम जनता करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा जा रही है और कांग्रेस पार्टी आ रही है।
Leave a Reply