टाटा ग्रुप एअर इंडिया विमान हादसा में मृतकों के परिजनों को देंगे ₹1 करोड़, घायलों के इलाज और हॉस्टल पुनर्निर्माण में सहायता
Ahmedabad To London Plane Crash: गुरुवार 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। मरने वालों में हॉस्टल में रहने वाले लोग भी शामिल हैं। इस त्रासदी के बाद एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिवारों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा।
टाटा ग्रुप ने क्या किया ऐलान?
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए व्यापक सहायता का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह मुआवजा पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए है। इसके अलावा टाटा ग्रुप ने घायलों के पूरे चिकित्सा खर्च उठाने का वादा किया है। कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सहायता मिले। टाटा ग्रुप ने हादसे में बी.जे. मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान करने की बात कही हैं।
कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI-171) ने अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान मेहमानीनगर के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और आसपास के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के समय विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 07 पुर्तगाली, और 01 कनाडाई नागरिक सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भयंकर आग लग गई। वहीं, इस हादसे में केवल एक यात्री, 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक विश्वश कुमार रमेश ही जीवित बचे, जो सीट 11A पर बैठे थे और आपातकालीन निकास द्वार के पास होने के कारण बच गए। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। इसके अलावा मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल हैं।
अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि की हैं। इस हादसे में मरने वालों में विमान के 230 यात्री और और 12 क्रू मेंबर्स समेत जमीन पर मौजूद 24 लोग शामिल हैं। जबकि लगभग 45 लोग घायल हुए, जो स्थिर अवस्था में हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply