पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना, ‘आपदा में लोगों की मदद के लिए...’
                
Jairam thakur: हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद हुई तबाही से हजारों करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार लगातार आरोप लगा रही है कि केंद्र की तरफ से कोई अतरिक्त मदद नहीं मिल पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मदद मिलने के बाद एहसान फरामोश न बने।
दरअसल जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा में केंद्र ने 364 करोड़ रुपये प्रदेश को दिया है। इसके लिए भाजपा केंद्र का आभार व्यक्त करती है।नुकसान का जायज लेने के लिए केंद्र से स्पेशल टीम हिमाचल आई है। इसके बाद भी केंद्र सहयोग करेगी, लेकिन आपदा के बीच कांग्रेस के नेताओं में राहत के पैसे को बांटने की होड़ लगी हुई है।अधिकारियों की जगह नेता राहत राशि बांट रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रभावितों को अभी राहत राशि नही मिल पाई है। ये पैसा वही है जो केंद्र ने बाढ़ प्रभावितों को भेजा है। उन्होंने कहा कि आपदा में सरकार एहसान फ़रमोश न बने। वन्ही उन्होंने कहा कि आपदा के बाद अभी तक सड़क, बिजली,पानी बहाल नही हो पाया है सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य कर लोगों को राहत पहुचानी चाहिए।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए किया जाता है। लेकिन इस सरकार के मंत्री सपीएस ही हेलीकॉप्टर में जाते रहे। श्रेय लेने के लिए यहां तक कहा जा रहा है कि जहां जहां सेना के हाथ खड़े हो गए वहां पर मुख्यमंत्री ने हिम्मत दिखाई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। टीम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। सभा चुनाव में भाजपा 4 सीटें जीत कर केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से चारो सीट जीतेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply