Bigg Boss 17: जन्मदिन पर मुनव्वर फारूकी के सिर सजा BB17 का ताज, जानें कैसा रहा इस साल का शो
Bigg Boss 17: बिग बॉस के सभी फैंस को जिस पल का इंतजार था वो आखिरकार आ ही गया। 15 सप्ताह की तीखी नोकझोंक, इमोशनल अटैचमेंट और बाहरी दुनिया से कटे रहने के बाद, बिग बॉस सीजन 17 को अपना विजेता मिल गया है। इस शो की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम कर ली है।
आपको बता दें कि,सलमान खान के इस शो का सफर 17 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था।बीच में कुछ सितारे वाइल्ड कार्ड के तौर पर भी शो का हिस्सा बने। सभी को पीछे छोड़ते हुए मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी ने फाइनल में जगह बनाई और अब मुनव्वर ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह जीत उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर हासिल की। वह 28 जनवरी को 32 साल के हो गए।
कैसा रहा इस साल का शो
बिग बॉस का यह सीजन 15 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था। 107वें दिन चलने के बाद शो को अपना विनर मिल गया है। 28 जनवरी को शाम 6 बजे से ग्रैंड फिनाले एपिसोड शुरू हुआ। इसके बाद शो से बाहर हुए कई कंटेस्टेंट्स भी परफॉर्म करते नजर आए।एक-एक करके शीर्ष 5 फाइनलिस्ट प्रतियोगियों में से शेष चार बाहर हो गए और मुनव्वर ने इस सीज़न को जीत लिया। अरुण महाशेट्टी शो से बाहर निकलने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद अंकिता लोखंडे और फिर मन्नारा चोपड़ा का भी सफाया हो गया। तब अभिषेक और मुनव्वर में से मुनव्वर को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, जिसके बाद उन्हें इस सीजन का विजेता घोषित किया गया था।
बिग बॉस की ट्रॉफी और प्राइज मनी
बिग बॉस जीतने पर मुनव्वर फारूकी को न सिर्फ ट्रॉफी मिली, बल्कि इसके साथ उन्हें 50 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और एक कार भी दी गई। इस ट्रॉफी की सबसे खास बात ये है कि इसे शो की थीम दिल, दिमाग और दम के आधार पर तैयार किया गया है। जीत के साथ ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और हर जगह मशहूर हो गए। उन्हें फैंस से खूब बधाइयां मिल रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply