Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आप और कांग्रेस साथ-साथ...सीट बंटवारे को लेकर दोनों में बनी सहमति
Congress And AAP Announced Alliance:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। आप-कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका ऐलान किया। आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गठबंधन में सीटों का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा कि भारत यह चुनाव लड़ेगा। हम एकजुट होकर लड़ेंगे। इस गठबंधन के बाद बीजेपी की बनाई रणनीति पलट जाएगी। हम यह चुनाव जीतेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की ओर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संदीप पाठक मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली मौजूद रहे।
दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा दिल्ली लोकसभा चुनाव
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। चांदनी चौक से हर्ष वर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंसराज हंस, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी सांसद जीतने में सफल रहे। लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार आप और कांग्रेस के उम्मीदवार एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रहे हैं। इस बार आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के चलते दिल्ली की सीटों पर चुनाव लगभग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply