Lok Sabha Election से पहले BJP के लिए दक्षिण से आई बुरी खबर, सर्वे का दावा…इस राज्य में कांग्रेस करेंगी खेला
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सियासी बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर इस बार जीत की हैट्रिक लगाने पर है। वहीं, विपक्षी पार्टियां BJPके विजयरथ पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए विपक्ष ने इंडिया अलायंस भी बनाया है। वहीं, BJPने इस बार एनडीए के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
BJPलक्ष्य हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। हिंदी बेल्ट में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब BJPकी नजर दक्षिण पर है। माना जा रहा है कि अगर BJPको 400 सीटों के लक्ष्य तक पहुंचना है तो उसे दक्षिण भारतीय राज्यों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। यही वजह है कि पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक BJPके वरिष्ठ नेता दक्षिण भारतीय राज्यों में रैलियां कर रहे हैं और अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
कर्नाटक में बदल गईं परिस्थितियां
दक्षिण भारत के पांच राज्यों में से केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां BJPका कोई जनाधार नहीं है। पिछली बार इन तीनों राज्यों में BJPअपना खाता नहीं खोल पाई थी। कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है जहां BJPएक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। हालांकि, इस बार यहां भी हालात बदले हुए हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त
इस बीच लोक पोल ने कर्नाटक का एक सर्वे किया है। इस सर्वे में BJPको झटका लगता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में BJPको 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार 12 से 14 सीटें जीत सकती है। जेडीएस को 1-2 सीटें मिलने की संभावना है।
पिछले चुनाव में BJPने किया था क्लीन स्वीप
पिछले चुनाव में BJPने यहां काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। 28 लोकसभा सीटों वाले कर्नाटक में 2019 में BJPऔर एनडीए ने 26 सीटें जीती थीं। यहां अकेले BJPने 25 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस महज 1-1 सीट पर सिमट गईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply