WEATHER UPDATE: लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट
Weather update: राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार है। हालांकि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिल्ली सरकार, एनडीआरएफ समेत पुलिस प्रशासन दिल्ली की स्थिति सामान्य करने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
दरअसल देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिन बारिश होने की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 21 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. बता दें कि यमुना के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है।बता दें कि जलस्तर 208.71 मीटर के पार पहुंच चुका था वह अब घटकर 206.14 मीटर पर आ गया है। हालांकि, अभी भी यमुना का यह जलस्तर खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply