देशभर में आज मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक की सारी डिटेल
Chhoti Diwali 2023: भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। बीते दिन देशभर ने धनतेरस का पर्व मनाया। वहीं आज पूरा देश छोटी दिवाली का त्योहार मनाएगी। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा की जाती है। तो चलिए आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी साझा करते है।
दरअसल दिवाली से पहले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल छोटी दिवाली 11नवंबर यानी आज है और इससे अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश का पूजन किया जाता है।
क्यों कहा जाता है नरक चतुर्दशी
दरअसल, छोटी दिवाली को यम चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय घर में दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है।
छोटी दिवाली शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली आज यानी 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे शुरू होगी और 12 नवंबर को दोपहर 2:44 बजे समाप्त होगी। इस दिन अभ्यंग स्नान मुहूर्त 12 नवंबर को सुबह 5.28 बजे से सुबह 6.41 बजे तक रहेगा।
छोटी दिवाली पूजन विधि
• इस दिन सुबह तिल का तेल लगाकर स्नान करें।
• इससे भगवान श्रीकृष्ण रूप और सौन्दर्य प्रदान करते हैं।
• इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी, यमराज और मां काली की पूजा करें।
• इस दिन उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करनी चाहिए।
• पूजा के समय चौकी पर पंचदेव, श्री गणेश, दुर्गा, शिव, विष्णु और सूर्यदेव की स्थापना करें।
• इसके बाद पंचदेवों को गंगाजल से स्नान कराकर रोली या चंदन से तिलक करें।
• उन्हें धूप, दीप और फूल चढ़ाएं और उनके आवाहन मंत्रों का जाप करें।
• सभी देवताओं को जनेऊ, कलावा, वस्त्र और नैवेद्य अर्पित करना चाहिए।
• फिर सभी देवताओं के मंत्रों और स्तुतियों का पाठ करें।
• आरती करके पूजा समाप्त करनी चाहिए।
• इस दिन पूजा के बाद यम दीपक जलाने की भी परंपरा है।
• घर के बाहर दरवाजे पर आटे का चौमुखा दीपक बनाकर जलाया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply