Bihar Political Crisis: बिहार में जल्द खत्म होगी राजनीतिक उठापटक, नीतीश कुमार 24 घंटे में दे सकते हैं इस्तीफा
Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है, अगले कुछ घंटे राज्य के लिए बेहद अहम होने वाले हैं। मौजूदा RJDऔर JDU के बीच खटास बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक BJP और JDU मिलकर दोबारा सरकार बना सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह 28 जनवरी को राजभवन में आयोजित किया जा सकता है। सीएम नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
खबरों के अनुसार,अगले 24 घंटे में नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा। नई सरकार BJPके साथ बनेगी। वहीं, सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। BJPनेता सुशील मोदी कहते हैं कि राजनीति में दरवाजे बंद भी होते हैं और दरवाजे खुलते भी हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एक रैली के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार के लिए BJPके दरवाजे बंद हो गए हैं, जिसके बाद से BJPनेता लगातार कह रहे हैं कि वे JDUके साथ कोई समझौता नहीं करेने जा रहे हैं।
BJPप्रभारी विनोद तावड़े कल पटना के लिए होंगे रवाना
वहीं, बिहार में JDUके साथ सरकार बनाने से पहले BJPबिहार के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास बहाली का काम करना चाहती है। इसके लिए कल की बैठक में जिलाध्यक्ष और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी पटना बुलाया गया है। बिहार BJPप्रभारी विनोद तावड़े भी कल सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे।
वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि हाल ही में मैंने कहा था कि 20 जनवरी के बाद बिहार में कुछ बदलाव होगा। हाल ही में नीतीश कुमार ने राजद के खिलाफ कई बातें कही थीं। अब इन लोगों का गठबंधन नहीं चलेगा। बिहार की मौजूदा राजनीति को लेकर BJPनेता नितिन नवीन ने कहा कि अब इस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। कुछ दिन पहले कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नीतीश कुमार जी ने कहा था कि हम भाई-भतीजावाद के खिलाफ हैं, जिसके वे आज भी समर्थक हैं।
Leave a Reply