NDA में दरार... जीतन मांझी का चिराग पासवान पर तीखा हमला, बोले- हम जानते हैं उनका चाल-चरित्र

Bihar Assembly Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है और इसी बीच जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को लेकर बनाया सामने आया है। मांझी ने कहा कि उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा। लेकिन आज बिहार और भारत को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर एनडीए को मजबूत करना चाहिए। दरअसल, चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के लिए कम से कम 43 सीटों की मांग की थी।
दिल्ली में होगी सीट को लेकर बैठक
जीतन राम मांझी ने बताया कि 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर एनडीए की दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई झमेला नहीं है, जो आदेश हेडक्वार्टर से मिलेगा वही मान्य होगा। दिल्ली में कुछ दिन पहले मांझी ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मांझी ने दी अपने बयान पर सफई
इसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख ने अपने बयान पर सफाई दी। जीतन राम मांझी ने कहा कि कभी-कभी कार्यकर्ताओं को संदेश देने के लिए ऐसा कहा जाता है। हम लोग गठबंधन में सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं। पिछली बार भी आपने देखा होगा, हम कितनी भी सीटों पर चुनाव लड़े हों, लेकिन 62 से ज्यादा सीटों पर प्रचार के लिए गए थे। गठबंधन में होते हैं तो सभी सीटों पर सभी दल चुनाव लड़ते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply