यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक सभी पुलिसवालों की छुट्टियां हुईं रद्द
UP News : 22 जनवरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसे देखते हुए यूपी सरकार अलर्ट पर है। सुरक्षा के पड़े इंतजाम किए रहे हैं। इसके बाद 26 जनवरी भी है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यूपी पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके तहत अफसरों को 26 जनवरी तक कि छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं जो पुलिस कर्मी छुट्टी पर गए हैं उन्हें वापस बुला लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के डिजी ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश में डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में ये बात कही गई है कि सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में 22जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. इसके अलावा 26जनवरी तक प्रदेश भर में लगातार कार्यक्रम होने हैं। इस दौरान विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
7000 लोगों को किया गया आमंत्रित
बता दें, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में 7000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें साधु-संत, राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारों समेत क्रिकेटर्स भी शामिल होने वाले हैं। जिसके बाद फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम है। यही कारण है कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रदद् की गई है। वहीं 22 जनवरी से पहले 17 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा भ्रमण के लिए निकलेगी। उसके बाद 18 जनवरी से पूजन, अर्चन अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में दिन 12:20 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply