भारती ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक, हैरान हुई अर्चना पूरन सिंह
Bharti Singh: भारती सिंह देश की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला ही देती हैं। अपने हुनर के दम पर भारती ने सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी रीच हासिल की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती सिंह का ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारती सिंह द कपिल शर्मा शो के होस्ट यानी कपिल शर्मा का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहीं हैं।
भारती ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक
सोशल मीडिया पर आजकल कपिल और भारती सिंह का काफी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कपिल शर्मा के शो का है। कपिल शर्मा वीडियो में पूछते हैं कि, तुमने और हर्ष ने एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। तो फिर डांस ज्यादा मुश्किल है या फिर होस्ट करना’। सवाल का जबरदस्त जवाब देते हुए भारती सिंह ने कहा, ‘दोनों चीजों ही मुश्किल हैं। पर एक चीज बहुत आसान है, ये कि ऐसे बैठ कर पूछना भारती तुमने जो शो किया था...’ कपिल शर्मा के बाद भारती सिंह ने अर्चना पूरन सिंह का भी मजाक बनाते हुए कहा,’ इससे भी ज्यादा आसान है बैठकर ठहाके लगाना।
फैंस ने की डिमांड
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे अर्चना पुरन सिंह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए बिना रुक नहीं पाई। अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘हाहा’ लिखा। कपिल शर्मा और भारती सिंह का यह फनी वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों को दोबारा एक साथ देखने की डिमांड कर रहे हैं। अब देखना यह है कि फैंस की यह ख्वाहिश कब पूरी होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply