बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब अचानक हवा में उड़ गया विमान का हिस्सा; कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Emergency Landing:अमेरिका में एक एयरलाइंस की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई है। क्योंकिं, आसमान में उड़ान भरने के दौरान अचानक विमान की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। इसकी जानकारी खुद एयरलाइंन ने दी है।
विमान की खिड़की का टूटा शीशा
जानकारी के अनुसार, अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस ने उड़ान भरी तो अचानक आसमान में उसकी खिड़की का एक हिस्सा टूटकर हवा में उड़ गया। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, विमान की ओरेगॉन में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
जहाज की करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग
एयरलाइंन कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इसको लेकर एयरलाइंन ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओंटारियो, कैलिफोर्निया के लिए अलास्का एयरलाइंन की उड़ान 1282 उड़ान भरने के तुंरत बाद आज शाम को यह घटना घटित हुई है। विमान में 174 यात्री और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कर लिया गया है।
विमान में सावर सभी 174 यात्रा सुरक्षित
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस दौरान कोई घायल हुआ या नहीं। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय विमान में 174 यात्री और 6 चालक दल सवार थे। इस हादसे की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दिखे रहा है कि प्लेन में लोग बैठे हुए है और खिलड़की का एक हिस्सा टूटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 की जबरन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पोर्टलैंड से ओन्टारियो, कैलिफ़ोर्निया की यात्रा करने वाली उड़ान को गंभीर दबाव का सामना करना पड़ा, जिसके कारण खिड़की का एक बड़ा हिस्सा बाहर निकल गया और एक खाली सीट खाली हो गई। इस घटना के परिणामस्वरूप एक बच्चे की शर्ट फट गई।
पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लौटने से पहले बोइंग 737-900/-9MAX विमान 16,300 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंच गया। अभी तक, यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में सवार कोई व्यक्ति घायल हुआ था या नहीं, क्योंकि यह कहानी अभी भी विकसित हो रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply