Search KhabarFast

Press ESC to close

iPhone 18 Pro में छोटा होगा डायनामिक आइलैंड, Apple डिजाइन में करेगा बदलाव

iPhone 18 Pro में छोटा होगा डायनामिक आइलैंड, Apple डिजाइन में करेगा बदलाव

iPhone 18 Pro: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Apple अपने आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल में डिस्प्ले डिजाइन को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार Dynamic Island को छोटा कर सकती है, जिससे फोन का फ्रंट लुक ज्यादा साफ और आकर्षक नजर आएगा। जानकारी के अनुसार, Apple को अभी अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में कुछ तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से पूरी तरह फुल-स्क्रीन iPhone आने में अभी देरी हो सकती है। ऐसे में कंपनी फिलहाल मौजूदा कटआउट को छोटा करने पर ध्यान दे रही है।

फोन के डिजाइन में होंगे कई बदलाव

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में अभी की तरह पिल-शेप वाला कटआउट ही रहेगा, जिसमें TrueDepth कैमरा और Face ID सिस्टम मौजूद होगा। हालांकि इसका साइज पहले से छोटा हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह कटआउट लगभग 20.76mm से घटकर करीब 13.49mm तक हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple कुछ Face ID कंपोनेंट्स, जैसे फ्लड इल्यूमिनेटर, को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे डिजाइन में बदलाव आएगा, लेकिन फोन की सुरक्षा और फीचर्स पहले जैसे ही बने रहेंगे।

कैसा होगा फीचर्स? 

वहीं, कुछ टिप्स्टर का कहना है कि iPhone 18 की पूरी सीरीज में छोटा कटआउट देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित रहेगा। हालांकि सभी रिपोर्ट्स इस बात पर सहमत हैं कि Apple अपने मौजूदा डिजाइन को पूरी तरह नहीं बदलेगा, बल्कि धीरे-धीरे सुधार करेगा। फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh से बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

सितंबर में लॉन्च होगा ये फोन

माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है, जो एक महीने बाद बाजार में आ सकता है। कुल मिलाकर, Apple इस बार बड़े बदलाव की बजाय छोटे-छोटे सुधार के जरिए यूजर्स को बेहतर अनुभव देने की कोशिश कर रहा है। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast