Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: राजस्थान की जीत के बाद किस पर भड़के रियान पराग, दिया मुहतोड़ जवाब

IPL 2026: राजस्थान की जीत के बाद किस पर भड़के रियान पराग, दिया मुहतोड़ जवाब

Riyan Parag Lashehs Out On Critic: 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने एकतरफा जीत हासिल की। मैच जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने आलोचकों को जवाब दिया।

पराग ने कहा कि बाहरी राय और बेवजह का शोर अब उन्हें प्रभावित नहीं करता है। वह अपनी टीम को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

रियान ने आलोचकों को दिया जवाब

मैच के बाद प्रेस प्रेस कॉनफ्रेंस में रियान पराग ने कहा कि वह बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज करना जानते हैं। अब सिर्फ खेल और फैसलों पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने सफर के बारे में बात शुरू करूं तो जवाब बहुत लंबा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे खेल से बाहर भी बहुत सारी बातें होती है, राय दी जाती है।  रियान पराग ने कहा कि क्रिकेट में कहानी हमेशा नतीजों के हिसाब से बदल जाती है, चाहे निर्णय सही हों या गलत।

क्यों आलोचना के शिकार हुए रियान पराग

दरअसल, आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रियाग पराग को कप्तान बनाया है। हालांकि, इस निर्णय पर काफी बहस हुई क्योंकि, उनके पास कप्तानी करने का अनुभव बहुत कम था। उन्होंने आईपीएल 2025 में उस वक्त राजस्थान की कप्तानी की थी जब संजू सैमसन उपलब्ध नहीं थे। उस दौरान टीम को आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली थी। पूर्व सिलेक्टर श्रीकांत समेत कई दिग्गजों ने राजस्थान के कप्तान पर सवाल उठाए थे। उनका सभी का मानना था कि खराब प्रदर्शन के बावजूद रियान का समर्थन किया जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन

Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast