Bihar Politics: इस्तीफे पर नीतीश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर? राजद के दावे से सियासी भूचाल
RJD Big Claims On CM Signature: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विथान परिषद की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। वह राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द वह राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। जिसके बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।
इधर नीतीश के इस्तीफे पर हुए हस्ताक्षर को लेकर राजद के दावे ने सियासी भूचाल ला दिया है। राजद एमएलसी सुनील सिंह का दावा है कि इस्तीफे पर नीतीश कुमार का फर्जी हस्ताक्षर है। सुनील सिंह ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
सुनील सिंह के दावे से हड़कंप
हालांकि, पोस्ट में कहीं भी नीतीश कुमार का जिक्र नहीं है लेकिन, सवाल उन्हीं पर खड़े किए गए हैं। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छोदे पद का भी इस्तीफा ऑथराइज्ड व्यक्ति के सामने देना होता। इसकी जांच होनी चाहिए की इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर असली है या फर्जी। राजद की ओर से सवाल इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि विधान परिषद में इस्तीफा पत्र जदयू के एमएलसी संजय गांधी लेकर पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने इस्तीफा उन्हीं के हाथों भिजवाया था। इसे विधान परिषद अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया।
मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ी
बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 20 साल से विराजमान नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। ऐसे में उन्हें अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। विधान परिषद की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा जरूर दे दिया है लेकिन, मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। हालांकि, नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply