Search KhabarFast

Press ESC to close

Jobs: पंजाब पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

Jobs: पंजाब पुलिस में निकली बंपर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

Punjab Police Vaccancy: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए भी ये अच्छा मौका है। पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला है। इस भर्ती के तहत हजारों युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी करने का मौका मिलेगा।

पंजाब सरकार ने भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर में लगभग 3 हजार पदों को भरा जाएगा। वहीं, उम्मीदवार 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सेना में सर्विस दे चुके उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा आवेदनकर्ता को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही 10वीं क्लास में पंजाबी विषय से पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, कॉन्स्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपए वेतन दिया जाएगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट पर जाने के बाद नया रजिस्ट्रेशन करना होगा

रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन और पासर्वड के द्वारा लॉगिन करें

आवदेन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर दें

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें

फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी परी बिश्नोई की, जिन्होंने लगातार प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महज 24 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast