Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में सब-इंस्पेक्टर ने मारी खुद को गोली, पुलिस विभाग में हड़कंप

HARYANA NEWS: रोहतक में सब-इंस्पेक्टर ने मारी खुद को गोली, पुलिस विभाग में हड़कंप

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर पुलिस स्टेशन में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलदीप के रूप में हुई है, जो ERV 594पर तैनात थे और EASI के पद पर कार्यरत थे। कुलदीप मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले थे और फिलहाल रोहतक के कमला नगर, झज्जर चुंगी क्षेत्र में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, कुलदीप सोमवार को कलानौर थाना में खाना खाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान वह थाना परिसर में नीचे एक किनारे चले गए, जहां उन्होंने अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में कुलदीप को रोहतक के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में सब-इंस्पेक्टर ने इतना बड़ा कदम उठाया।

घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों ने कुलदीप को एक मेहनती और जिम्मेदार अधिकारी बताया है। वहीं, परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से अभी दूर है मानसून! राजधानी में कब बरसेगा बदरा, छाता-रेनकोट निकाल कर रहें तैयार

Weather Update:देश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून की प्रगति के साथ दिल्ली में भी मानसून को लेकर संभवानाएं बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे दी है लेकिन, राजधानी दिल्ली अभी भी मानसून की पहुंच से दूर है। माना जा रहा है कि 25 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली दिल्ली में इस बार अपने तय समय के आसपास ही मानसून पहुंचे की आशंका है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में दिखाया था धौंस, अब STF के हत्थे चढ़ा टीएमसी का पुष्पा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को STF ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से तलाश में चल रहे नेता की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

Tourist Place: भारत में यह जगह बना पसंदीदा हिल स्टेशन, एक ही दिन में बदल जाते हैं तीन मौसम

Tourist Place: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, भीड़भाड़ कम हो और प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई दे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा कल्पा ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक एक ही दिन में कई मौसमों का अनुभव कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast