Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेश से आई दर्दनाक खबर! कुवैत में कैसे हुई 20 भारतीयों की मौत, विशेष विमान से लाए गए शव

विदेश से आई दर्दनाक खबर! कुवैत में कैसे हुई 20 भारतीयों की मौत, विशेष विमान से लाए गए शव

20 Indians Dies In Kuwait:मिडिल-ईस्ट में हो रहे युद्ध के बीच कुवैत से दर्दनाक खबर सामने आई है। ये खबर भारतीयों से जुड़ी हुई है। कुवैत से 20 भारतीयों के शव विशेष विमान से कोच्ची लाए गए हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण शवों को लाने में देरी हुई।

मृतक में तमिलनाडु के रामनाथपुरम के मुथुलुलथुर के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल थे। जिनका एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए हमले के कारण जान चली गई। अन्य 19 लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि शवों को कुवैत एयरवेज की एक विशेष विमान से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि लाया गया। उन्होंने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।

कुवैत में 20 भारतीयों की मौत

दरअसल, पश्चिम एशियाई देश कुवैत में 20 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारी ने कहा कि कुवैत में भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि कुवैत में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों के शव जल्द वापस आ सके।

कोच्ची लाग गए शव

हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि विमान के लैंड करते ही सभी 20 शवों को उनके पैतृक आवास पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरने वालों में अधिकांश लोग केरल के कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम के रहने वाले हैं। इसके अलावा कुछ शवों को तमिलनाडु भेजा जाना है। कुवैत में फंस इन भारतीयों के शव काफी दिनों से वहां रखे गए थे। क्योंकि युद्ध के कारण विमान सेवाओ पर असर पड़ा था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

अगर आप शिमला और मनाली जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों से हटकर कुछ शांत, खूबसूरत और ठंडी जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश के ये 5 गांव आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। जून की तपती गर्मी में भी यहां का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला रहता है।

Sky Diving in India: एडवेंचर का मजा लेना है? भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काई डाइविंग

अगर आप एडवेंचर और रोमांच के शौकीन हैं, तो स्काई डाइविंग आपके लिए एक परफेक्ट एक्सपीरियंस हो सकता है। भारत में अब कई जगहों पर स्काई डाइविंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां आप आसमान से जमीन तक गिरने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स धीरे-धीरे भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है और युवा इसे अपने ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। प्रशिक्षित एक्सपर्ट्स की देखरेख में यह एक्टिविटी पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।

सिर्फ ₹25,400 और... तिरुपति, रामेश्वरम समेत 5 धामों के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज

IRCTC ने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है, जिसके तहत मात्र ₹25,400 में दक्षिण भारत के 5 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में तिरुपति बालाजी से लेकर रामेश्वरम तक की पवित्र यात्रा शामिल है। कम बजट में धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, जिसमें आरामदायक यात्रा और दर्शन की पूरी सुविधा दी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast