Search KhabarFast

Press ESC to close

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

इस सिस्टम के तहत अगर कोई छात्र स्कूल में अनुपस्थित रहता है तो उसके पैरेंट्स को तुरंत SMS नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा। इसी तरह शिक्षकों की गैरहाजिरी की जानकारी भी पैरेंट्स को दी जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह कदम छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट रोकने और स्कूल-परिवार के बीच जवाबदेही मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

कैसे काम करेगा SMS अलर्ट सिस्टम?

1. छात्र की अनुपस्थिति पर पैरेंट्स को तुरंत SMS जाएगा।

2. अगर अनुपस्थिति लगातार दो या तीन दिनों तक जारी रहती है तो स्कूल स्टाफ परिवार से सीधे संपर्क कर कारण जानने और बच्चे को स्कूल वापस लाने की कोशिश करेगा।

3. शिक्षकों की गैरहाजिरी की जानकारी भी अभिभावकों को दी जाएगी, जिससे सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभिभावकों का विश्वास मजबूत होगा।

4. यह सिस्टम ई-पंजाब पोर्टल (MIS 2.0) के हाजिरी मॉड्यूल से जुड़ा होगा, जिसमें डिजिटल अटेंडेंस दर्ज की जाएगी।

राज्यव्यापी मेगा PTM में हुआ ऐलान

इस नई व्यवस्था की जानकारी राज्य के 18 लाख से ज्यादा अभिभावकों को हाल ही में आयोजित मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान दी गई। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में एक साथ यह PTM आयोजित किया था। मीटिंग में अभिभावकों को सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया गया और उनकी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अभिभावक अब सीधे अपने बच्चे की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे स्कूल बंक करना मुश्किल हो जाएगा और शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनेगी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी परी बिश्नोई की, जिन्होंने लगातार प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महज 24 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast