Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp पर चैटिंग हुई आसान! नया AI फीचर खुद लिख देगा आपके जवाब, जानें कैसे करेगा काम?

WhatsApp पर चैटिंग हुई आसान! नया AI फीचर खुद लिख देगा आपके जवाब, जानें कैसे करेगा काम?

WhatsApp Messaging AI Tool: अब व्हाट्सएप पर 'क्या रिप्लाई करूं' वाली टेंशन को अलविदा कह दीजिए। दरअसल, मेटा ने WhatsApp के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें Writing Help फीचर को और शक्तिशाली बना दिया गया है। इस अपडेट के साथ अब AI आपके चैट के पिछले मैसेज को समझकर पूरा रिप्लाई ड्राफ्ट तैयार कर देगा, जिससे चैटिंग तेज, आसान और सही टोन वाली हो जाएगी।

Writing Help AI फीचर क्या है?

बता दें, पहले Writing Help फीचर सिर्फ आपके खुद लिखे मैसेज को रीफ्रेज करने, प्रूफरीड करने या टोन बदलने (प्रोफेशनल, फनी, सपोर्टिव आदि) तक सीमित था। लेकिन नए अपडेट के तहत AI अब पूरी चैट का कॉन्टेक्स्ट पढ़कर सुझावित रिप्लाई तैयार कर देता है। यूजर्स को बस इतना करना है कि टाइपिंग फील्ड में जाएं, स्टिकर्स आइकन पर टैप करें और फिर पेंसिल के साथ स्पार्कल आइकन (AI इंडिकेटर) पर क्लिक करें। AI तुरंत एक या ज्यादा तैयार रिप्लाई सुझा देगा, जिसे आप एडिट करके या सीधे भेज सकते हैं।

मेटा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह फीचर पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। इसमें Private Processing तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आपकी चैट का कोई भी कंटेंट मेटा या व्हाट्सएप के सर्वर पर स्टोर नहीं होता। सब कुछ एन्क्रिप्टेड तरीके से प्रोसेस होता है और कोई डेटा शेयर नहीं किया जाता। फीचर ऑप्ट-इन आधार पर उपलब्ध है, यानी यूजर्स को इसे सेटिंग्स में इनेबल करना होगा।

Writing Help AI फीचर कैसे काम करेगा?

1. चैट खोलें और रिप्लाई टाइप करने शुरू करें।

2. टाइपिंग बार में स्टिकर्स आइकन पर टैप करें।

3. AI पेंसिल आइकन चुनें।

4. AI चैट का पूरा संदर्भ समझकर एक उपयुक्त रिप्लाई ड्राफ्ट कर देगा।

5. आप टोन बदल सकते हैं या सुझाव को खुद एडिट करके भेज सकते हैं।

खास बात यह है कि यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। व्यस्त लोगों, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन या सही शब्द न मिलने वाली स्थिति में यह फीचर काफी मददगार साबित होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast