Search KhabarFast

Press ESC to close

Sarkari Jobs: 12वीं पास के लिए बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, क्या होनी चाहिए योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Jobs: 12वीं पास के लिए बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, क्या होनी चाहिए योग्यता और कितनी मिलेगी सैलरी

Vaccancy In Bihar Police:बिहार पुलिस ने सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए बिहार पुलिस के रेडियो और तकनीकी विभाग में खाली पड़े 993 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो रही है। वहीं, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।

इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान से 12वीं क्लास की परीक्षा पास की हो। खास बात ये है कि आपके पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय होने चाहिए। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और एससीएसटी के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी है। 

आवेदन करने की योग्यता

वहीं, सरकार ने इस बार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। जिसके तहत आवेदन करने की अधिकतम उम्र सीमा में 5साल की छूट दी गई है। ईबीसी कैटगरी को अधिकतम 27, एससी और एसटी को 28 साल और ट्रांसजेंडर को अधिकतम 30 साल तक की छूट दी गई है। ये परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सभी ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी अंक लाना आवश्यक है।

परीक्षा के अलावा शारीरिक परीक्षा भी होगी

वहीं, लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना होगा। यह केवल क्वालिफाइंग होगी। इस सबके बाद अंत में कागजातों को वेरिफाई किया जाएगा। बता दें कि बिहार सरकार ने इस भर्ती के लिए आवेदन फीस बहुत ही कम रखा है। वहीं, सभी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। इसके अलावा बैंक चार्ज अलग से देना पड़ सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी परी बिश्नोई की, जिन्होंने लगातार प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महज 24 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast