Search KhabarFast

Press ESC to close

Renault लेकर आ रहा एक और सरप्राइज, Thar और Jimny को टक्कर देगी Mini Duster

Renault लेकर आ रहा एक और सरप्राइज, Thar और Jimny को टक्कर देगी Mini Duster

Renault Bridger Render: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Renault लगातार बड़े कदम उठा रही है। जहां कार प्रेमी 17 मार्च को नई जनरेशन Renault Duster के लॉन्च का इंतजार कर रहे थे, वहीं कंपनी ने एक और सरप्राइज दे दिया। Renault ने अपने नए कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट Bridger की झलक दिखाकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस कॉन्सेप्ट को आधिकारिक तौर पर 10 मार्च 2026 को पेश किया जाएगा।

कंपनी ने जारी किया टीजर

कंपनी ने Bridger कॉन्सेप्ट का एक टीजर जारी किया है, जिसमें गाड़ी के ऊपरी हिस्से की सिल्हूट और पीछे टेलगेट पर लगे स्पेयर व्हील की झलक दिखाई गई है। इसी टीज़र के आधार पर ऑटो एक्सपर्ट्स ने SUV का एक रेंडर तैयार किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि असल में यह कार कैसी दिख सकती है।

डिजाइन काफी दमदार

रेंडर में Bridger का डिजाइन काफी दमदार और ऑफ-रोडिंग स्टाइल का नजर आता है। इसका लुक कुछ हद तक Land Rover Defender से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। SUV का प्रोफाइल लंबा और बॉक्सी रखा गया है, जिससे यह मजबूत और रफ-टफ दिखाई देती है। इसमें फ्लैट रूफ, मजबूत रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट पिलर्स, सामान्य डोर हैंडल और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं।

कैसा होगा फिचर? 

SUV में अच्छी खासी ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने को मिल सकती है, जिससे यह अलग-अलग तरह के रास्तों पर आसानी से चल सकेगी। रेंडर में बड़े स्टील व्हील और ऑल-टेरेन टायर दिखाए गए हैं, जो ऑफ-रोडिंग के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। पीछे की तरफ देखें तो Bridger में लगभग सीधा विंडस्क्रीन और फ्लैट टेलगेट दिया गया है। इसके साथ स्पेयर व्हील, मजबूत बंपर, स्किड प्लेट और टो हुक जैसे फीचर्स नजर आते हैं। वहीं इसमें Y-शेप के स्पोर्टी टेल लैम्प भी दिखाए गए हैं, जो काफी हद तक Duster से मिलते हैं।

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मौजूद

Renault Bridger को कंपनी ‘मिनी-Duster’ के रूप में पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि यह कार संशोधित CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा सकती है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो करीब 100 हॉर्स पावर और 160 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिल सकते हैं।

शोरूम में कब आएगी SUV

संभावना है कि इसके बेस वेरिएंट फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) होंगे, जबकि टॉप वेरिएंट में 4WD सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एडवांस सेफ्टी फीचर्स और ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Bridger का मुकाबला Mahindra Thar और Maruti Suzuki Jimny जैसी ऑफ-रोडिंग SUVs से हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV साल 2027 के अंत तक शोरूम में पहुंच सकती है। इसके अलावा Renault इसे अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट कर सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast