Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं वो 22 साल का लड़का, जिसने गिल-नेहरा की रणनीति को किया फेल, पंजाब को जीत दिलाकर छोड़ा मैदान

कौन हैं वो 22 साल का लड़का, जिसने गिल-नेहरा की रणनीति को किया फेल, पंजाब को जीत दिलाकर छोड़ा मैदान

IPL 2026: 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 7 विकेट खोकर सम्मानजनक स्कोर बनाया। पंजाब को 163 रनों का लक्ष्य दिया गया।

रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रियांस आर्य 7 रन बनाकर लौट गए। इसके बाद प्रभासिमरन सिंह, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस ने मोर्चा संभाला। हालांकि, प्रभासिमरन और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए लेकिन,कूपर कोनोली अंत तक टीके रहे और पंजाब को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे।

कूपर कोलोनी की शानदार पारी

पंजाब जब मुश्किल में थी और जीत के लिए संघर्ष कर रही थी, उस वक्त सबकी नजरें सिर्फ एक बल्लेबाज पर टिकी हुई थी, कूपर कोनोली पर। पंजाब को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तो गुजरात उनको पवेलियन भेजकर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहता था। लेकिन बाजी पंजाब के हाथ लगी और हीरो कूपर कोनोली बने। कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अहम बात ये रही की वह अंत तक डटे रहे और वीनिंग शॉट लगाया। इसके साथ ही पंजाब के खाते में 2 प्वाइंट भी दिला दिया।

कौन हैं कूपर कोनोली

अपने पहले ही मैच में पंजाब के नायक के तौर पर उभरे कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। वह 22 साल के हैं औऱ उनको पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा था। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में अगस्त 2003 में हुआ था। कोनोली बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह शॉन मार्श को अपना आदर्श मानते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2022 में अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया था। उन्हें असली पहचान बिग बैश लीग में मिली। जब उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब दिलाया। वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  एक टेस्ट, 8व नडे और 11 टी20 मैच खेल चुके हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन

Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast